आरसीडी बांका के कार्यपालक अभियंता निलंबित
भागलपुर, जुलाई 23 -- भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के नजदीक होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत का कार्य समय से पूर्ण नहीं करने पर पथ निर्माण विभाग ने बांका के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई बांका के डीएम की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बांका के डीएम के द्वारा विभिन्न समीक्षात्मक बैठकों के दौरान कार्यपालक अभियंता को जिलान्तर्गत मेले से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सड़कों को समय से यातायात योग्य बनाने के लिए निर्देश दिये गये थे। लेकिन निरीक्षण में पायी गयी अनियमितता के आलोक में पूछे गए स्पष्टीकरण और एसडीओ की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने पाया कि यह कृत्य उनके घोर प्रशासनिक शिथिलता, कर्त्तव्यहीनता एवं वरीय दाधिकारी के आदेशों का अवहेलना को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.