बेगुसराय, सितम्बर 22 -- मंझौल। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार सरकर की ओर से दूसरे माह के अंतिम मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन आरसीएस कॉलेज मझौल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर जो भी समस्या हो उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। वहीं छात्र- छात्राओं का अंक प्रमाण पत्र मूल प्रमाण पत्र नामांकन करियर काउंसलिंग से जुड़ा जो भी समस्या हो उसे आप लिखित रूप महाविद्यालय में दें। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बेगूसराय से कॉलेज में नियुक्त नोडल पदाधिकारी कुमार अनुभव ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से सब का सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं छात्रावासों की समस्याओं एवं सुझावों के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के ...