बेगुसराय, मार्च 7 -- मंझौल, एक संवाददाता। एबीवीपी उत्तर बेगूसराय मंझौल नगर इकाई के द्वारा शुक्रवार को मंझौल शताब्दी मैदान में बिहार सरकार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं प्रियांशु कुमार के नेतृत्व में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। खेलमंत्री ने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने, खेल मैदान एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है। छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मंझौल एवं बखरी अनुमंडल के अंतर्गत एकमात्र डिग्री कॉलेज आरसीएस कालेज मंझौल है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के शासनकाल में कर्पूरी स्टेडियम का शिलान्यास आरसीएस कॉलेज मंझौल परिसर में किया गया था लेकिन स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका जिसका शिलापट आज भी मौजूद है। बिहार सरकार के खेलमंत्री को ज्ञापन देते हुए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.