रामगढ़, मार्च 15 -- केदला, निज प्रतिनिधि।केदला तीन नंबर में आरसीएम वंडर वर्ल्ड शॉप का उदघाट्न आज मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रोप्राइटर बिनोद केशरी ने बताया कि आरसीएम आज भारत में परिचय का मोहताज नहीं है। आरसीएम का प्रोडक्ट काफी बेहतर और किफायती है। इसलिए केदला में शॉप को खोला जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उदघाट्न मौके पर विशेष रुप से जिप सदस्या सरिता देवी, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार, भानु प्रताप महतो, कैलाश प्रसाद, मेघलाल महतो, सुनेश्वर महतो, डा. योगेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...