आरसीएमएस की प्लेटिनम जुबली मनाने का निर्णय
धनबाद, मार्च 30 -- अलकडीहा। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बीसीसीएल रीजनल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जीनागोरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता एलएन भट्टाचार्य ने की। बैठक में संघ के महामंत्री ललन चौबे ने संगठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) मनाने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर इस भव्य समारोह को आयोजित करने पर अपनी सहमति जताई। बैठक में मुख्य रूप से आरएस तिवारी, तारापदो ढीबर, माधव सिंह, संजय सिंह, राम अवतार ठाकुर और मंसूर आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.