आरसीएच पदाधिकारी ने की वित्तीय अनियमितता की जांच
गिरडीह, मई 21 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए डीसी के निर्देश पर बुधवार को आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरपी दास एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सचिन कुमार जांच के लिए बिरनी सीएचसी पहुंचे। हालांकि शिकायतकर्ता ने इस जांच को ढकोसला बताते हुए कहा कि यह सिर्फ सरकारी खर्च के अलावा कुछ नहीं था। शिकायतकर्ता आशीष कुमार ने बताया कि डीसी को शिकायत की गई थी कि चिकित्सा प्रभारी एवं लेखपाल की मिलीभगत से 63 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता की गई है। परंतु जांच अधिकारी ने वित्तीय अनियमितता की जांच की ही नहीं। जांच टीम के अधिकारियों ने सिर्फ वही देखा जहां हाल ही में काम किया गया था। शौचालय की गंदगी, बंद आरओ, ओपीडी में टूटे कांच एवं टूटे हुए छज्जे आज भी जस के तस हैं। हालांकि चिकित्सा प्रभारी ने जांच टीम को अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.