मेरठ, मार्च 7 -- आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में 7 से 10 मार्च तक आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता में ईएफआई सीसीएन इवेंटिंग में प्री नोवीस, नोवीस और इंट्रो के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में देशभर से आए राइडर्स और उनके घोड़े विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को सुबह 8:30 बजे फर्स्ट हॉर्स इंस्पेक्शन के साथ शुरुआत होगी। इसके बाद राइडर्स की ब्रीफिंग और ड्रॉ ऑफ लॉट्स की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे 1 स्टार (इंट्रो) ड्रेसाज टेस्ट आयोजित होगा। रविवार को प्री नोविस और नोविस श्रेणी के ड्रेसाज टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद राइडर्स की दूसरी ब्रीफिंग भी होगी।9 मार्च को क्रॉस कंट्री टेस्ट का आयोजन होगा, जिसमें 1 स्टार (इंट्रो), नोविस और प्री नोविस श्रेणियों के राइडर्स भाग लेंगे।प्रतियोगिता के अंतिम दिन 10 मार्च...