आरवीएस स्किल्स एकेडमी में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 300 अभ्यर्थियों का चयन
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- फोटो-रोहित जमशेदपुर, संवाददाताझारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अंतर्गत मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत आरवीएस स्किल्स एकेडमी, डीडीयूकेके जमशेदपुर की ओर से 25 और 26 सितंबर को भिलाईपहाड़ी स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में दो दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, दीक्षांत समारोह एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। वहीं, 25 से अधिक कंपनियां चयन प्रक्रिया में शामिल हुई। साक्षात्कार और चयन के बाद करीब 300 अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव में आरवीएस स्किल्स एकेडमी के अलावा अन्य प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एआईटीएसआईएल और अमिगोस जैसे संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी से आयोजन का दायरा और बढ़ा। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.