प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रहे स्मृति कप अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच दौलत हुसैन और कानपुर आरवीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें आरवीएस कानपुर ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मुकाबले में राइजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने एलसीए लखनऊ पर शानदार जीत दर्ज की। आरवीएस कानपुर के अक्षत तिवारी और राइजिंग स्टार के मो. आसिफ को मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। पुलिस लाइन के ग्राउंड एक पर पहले मुकाबले में दौलत हुसैन के कप्तान पे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के सभी खिलाड़ी 23.5 ओवर में 98 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें अबूबकर के 26 रन शामिल रहे। आरवीएस कानपुर की ओर से अक्षत तिवारी ने तीन और आजाद ने दो विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.