आरवीएस अकादमी में मना वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस
जमशेदपुर, जून 20 -- डिमना रोड स्थित आरवीएस अकादमी में गुरुवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, प्रधानाचार्या वीशा महिंद्रा, उप प्रधानाचार्या पूजा सुमन सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के अद्भुत शौर्य और जीवन पर आधारित देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक कविताएं और ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। चेयरमैन बिंदा सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को रानी लक्ष्मीबाई के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर जीवन में अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा अपनाने का संदेश दिया। वहीं, प्रधानाचार्या वीशा महिंद्रा ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से निडर और साहसी बनने का आह्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.