आरवीएस अकादमी में एल्बर्ट बैरो रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- मानगो स्थित आरवीएस अकादमी में सोमवार को 'एल्बर्ट बैरो स्मारक अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता 2026' का आयोजन किया गया। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने श्रेणी-I और श्रेणी-II में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, प्राचार्या वीशा मोहिंद्रा और उप-प्राचार्या पूजा सुमन ने उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। प्राचार्या ने इसे विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और स्वतंत्र चिंतन का उत्सव बताया। सीआईएससीई के नियमों के तहत सुबह सभी के सामने सीलबंद लिफाफा खोलकर समकालीन व विचारोत्तेजक विषय घोषित किए गए, जिस पर छात्रों ने अपनी मौलिकता और उत्कृष्ट ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.