आरवीआईटी में बी.टेक का परीक्षा परिणाम घोषित
बिजनौर, जुलाई 8 -- आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बी.टेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षाफल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की। घोषित परिणामों में बी.टेक. कम्प्यूटर सांइस इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष से शुभम वर्मा ने 85.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, रिहान ने 81.7 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा उर्जा ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.टेक. कम्प्यूटर सांइस इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष से केतन कमल ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, ख्याति राजपूत ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा वंशिका चौहान ने 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.