हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार तीन अलग-अलग मैदान पर मैच खेले गए। इनमें आरवन, रामराज और नीरज राठौर रेड ने जीत दर्ज की। एमएस क्रिकेट ग्राउंड गौलापार में खेले गए पहले मैच में आरवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 321 रन बनाए। अरुण रजोरा ने शानदार शतक (102) और श्रीकांत ने 58 रन बनाए। जवाब में नीरज राठौर ब्लू 282 रन पर ऑलआउट हो गई। सौरभ चौहान (53) और आकाश (51) ने अर्धशतक लगाए। आर वन के परमिंदर ने 3 और अध्ययन और श्रीकांत ने 2-2 विकेट चटकाए। वैंडी क्रिकेट ग्राउंड गौलापार में खेले गए दूसरे मैच में रामराज क्रिकेट क्लब ने 339 रन बनाए। प्रताप सिंह (99), राहुल (88) और आदित्य (55) ने उल्लेखनीय पारियां खेलीं। बागनाथ के अभिषेक दफौटी ने 5 विकेट झटके। जवाब में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.