रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों एवं लगभग 30 विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ गुरुवार को बैठक की। कुलपति ने विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय झारखंड की सबसे पुरानी एवं मदर यूनिवर्सिटी है, जिससे कई अन्य विश्वविद्यालयों का उद्भव हुआ है। यहां उत्कृष्ट शिक्षकों एवं शैक्षणिक ऊर्जा की समृद्ध परंपरा है, जिसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कुलपति ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के सत्र को नियमित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान डिप्टी डायरेक्टर (वोकेशनल) डॉ स्मृति सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, विभागों (रेगुलर एवं वोकेशनल), समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.