आरयू में श्रोडिंगर समीकरण शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय सम्मेलन 21 से
रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग व झारखंड सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 21-22 अगस्त को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा। यह सम्मेलन भौतिकविद सोरोडिंजर के खोजे गए सोरोडिंजर समीकरण (1926-2026) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। सम्मेलन की संरक्षक रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सरोज शर्मा, झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार व निदेशक तकनीकी विभाग जॉर्ज कुमार, हैं। सम्मेलन के जेनरल चेयर विश्वविद्यालय भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह और संयोजक विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ राज कुमार सिंह हैं। इसके प्रमुख वक्ताओं में- प्रो जीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.