रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया। वहीं, कुलपति प्रो. सरोज शर्मा एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में डॉ. त्रिपाठी ने मानवाधिकार शिक्षा और लैंगिक समानता से जुड़े विषयों की समीक्षा की। बैठक में डॉ. स्मृति सिंह ने विश्वविद्यालय में संचालित मानवाधिकार शिक्षा और लैंगिक समानता संबंधी समितियों की विस्तृत जानकारी दी। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय में कुल विद्यार्थियों में 75 प्रतिशत छात्राएं हैं और स्वर्ण पदक प्राप्त करने में भी छात्राओं का दबदबा है। यह भी पढ़ें- करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.