आरयू में बीपीएड शुरू कराने की मांग, कुलपति को ज्ञापन
रांची, सितम्बर 2 -- रांची। आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगें रखीं। सदस्यों ने विश्वविद्यालय को राज्य का प्रतिष्ठित संस्थान बताते हुए बीपीएड पाठ्यक्रम शुरू करने और छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। साथ ही, विश्वविद्यालय की भूमि पर बन रहे पुस्तकालय का संचालन व प्रबंधन सीधे विश्वविद्यालय प्रशासन से ही कराने का आग्रह किया, ताकि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को इसका पारदर्शी लाभ मिल सके। कुलपति ने छात्र व विश्वविद्यालय हित को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, अमन साहू, सक्षम झा, राज दुबे व सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.