आरयू में एमएससी सांख्यिकी और डेटा साइंस में नामांकन जारी
रांची, सितम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के गणित विभाग में 2026-28 के लिए एमएससी सांख्यिकी और एमएससी डेटा साइंस में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। दोनों पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रहेगी। विभागाध्यक्ष डॉ अबरार अहमद ने मंगलवार को बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित हैं। अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल universities.jharkhand.gov.in पर आवेदन और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। एमएससी सांख्यिकी में सांख्यिकी विषय के साथ स्नातक और एमएससी डेटा साइंस में विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस, बीसीए, आईटी, एआई-एमएल या इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। डेटा साइंस के लिए 12वीं स्तर पर गणित अनिवार्य है। नामांकन मेधा के आधार पर होगा और लागू आरक्षण नियमों का लाभ मिलेगा। आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.