रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में प्रस्तावित एमएससी डाटा साइंस कोर्स को उद्योगोन्मुख बनाने के लिए मंगलवार को पाठ्यक्रम समिति की बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन जुड़े कुलपति डॉ डीके सिंह ने कहा कि आरयू में संचालित होने वाला डाटा साइंस कोर्स देश के शीर्ष पांच संस्थानों के समकक्ष स्तर के होने चाहिए। उन्होंने कोर्स में उद्यमिता से जुड़े विषयों को शामिल करने पर बल दिया। कहा, वर्तमान तकनीकी परिवेश को देखते हुए ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकों को भी सिलेबस का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूर्व बैठक के निर्देशानुसार अंतिम सेमेस्टर में उद्योगों में अनिवार्य इंटर्नशिप की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव मिल सकेगा। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार झा ने प्रस्तावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.