रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में नव प्रोन्नत शिक्षकों को स्टेज-3 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का आश्वासन कुलपति से मिलने के बाद सोमवार को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रस्तावित शिक्षकों का प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। रविवार को झारखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षकों से संबधित ऑनलाइन पेपर जमा करने के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया जाए। उनका कहना था कि विभिन्न कॉलेजों से शिक्षकों को पेपर जुटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। यह मांग भी की गई कि अंतिम तिथि के चार दिन पहले सारे प्राचार्य संबधित शिक्षकों को सीसीआर और कॉलेज एपीआई स्कोर दे दें, कुलपति इस आशय का आदेश जारी करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.