रांची, मार्च 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने होली की पूर्व संध्या पर सोमवार को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह अवकाश विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों, अंगीभूत, अल्पसंख्यक और संबद्ध कॉलेजों के कर्मियों के लिए लागू होगा। इच्छुक कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति लेकर इस प्रतिबंधित अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश स्वीकृति प्रशासनिक आवश्यकताओं और आवश्यक सेवाओं को प्रभावित किए बिना ही दी जाएगी। साथ ही, सभी विभागाध्यक्षों और अनुभाग प्रमुखों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...