रांची, फरवरी 12 -- रांची। मिदनापुर के विद्यासागर विश्वविद्यालय में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय को 1-0 से हराकर रांची विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच का निर्णायक गोल रांची की टीम की ओर से हुआ, जिसे अंत तक मजबूत डिफेंस के साथ बरकरार रखा गया। इस ऐतिहासिक जीत पर विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल विभाग में हर्ष का माहौल है। कोच ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम और बेहतरीन टीमवर्क को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...