आरयू ने रिकॉर्ड समय में बीएड का रिजल्ट किया जारी
रांची, अगस्त 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा का मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के महज तीन दिनों में शनिवार को रिजल्ट जारी कर दिया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 29 बीएड कॉलेजों के करीब 2700 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीटेट/एसटेट) में शामिल होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने का आग्रह किया था। बीएड सत्र 2024-26 की परीक्षा प्रैक्टिकल परीक्षा सहित 19 अगस्त को समाप्त हुई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से मूल्यांकन कार्य कराया गया। मूल्यांकन पूरा होने के बाद परीक्षा विभाग ने युद्धस्तर पर रिजल्ट तैयार करने का कार्य किया और शनिवार को परिणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.