आरयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
रांची, जुलाई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूजीपी) सेमेस्टर-7 (सत्र 2022-26) के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अपार आईडी मिसमैच होने के कारण वे विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर फॉर्म भरने में असमर्थ थे। छात्रों की इस समस्या को देखते हुए परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नई अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी अब 25 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं, 26 से 29 जुलाई तक निर्धारित विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी प्रकार का समय विस्तार नहीं दिया जाएगा।विश्वविद्यालय ने सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.