रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षकों से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवा देने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेजों के प्राचार्यों को आधिकारिक पत्र जारी किया है। इसके तहत सामान्य प्रशासन, खेल, सांस्कृतिक और व्यावसायिक (वोकेशनल) प्रशासन जैसे प्रमुख विभागों में रिक्त पदों के लिए इच्छुक शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। स्पष्ट किया गया है कि वे पद इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं, जिनकी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) या राज्यपाल सचिवालय के माध्यम से की जाती है। विश्वविद्यालय ने संबंधित विभागों को पत्र का व्यापक प्रसार करने का निर्देश दिया है। इच्छुक शिक्षकों को अपने प्रस्ताव दो कार...