रांची, जून 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों, व्यावसायिक संस्थानों, संबद्ध व अंगीभूत कॉलेजों को विभाग-कॉलेज स्तर पर एक-एक पीएमआईएस समन्वयक नामित करने का निर्देश जारी किया है। भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने युवाओं को उद्योग जगत का अनुभव, इंटर्नशिप के मौके व रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए योजना शुरू की है। आरयू इसे अपने अधीन शैक्षणिक संस्थानों में लागू कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह भी पढ़ें- जामिया सोशल वर्क के 43 छात्रों का हुआ प्लेसमेंटपीएमआईएस समन्वयक की भूमिका विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों व प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने संस्थान से...