रांची, सितम्बर 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) का 39वां दीक्षांत समारोह बुधवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में होगा। इस बार विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 6923 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने योग्य हैं। हालांकि, समारोह में उन्हीं विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार ऐसे आवेदकों की संख्या 3353 है। समारोह में 58 टॉपरों के बीच 71 गोल्ड मेडल वितरित किए जाएंगे। मेधा सूची में इस बार भी छात्राओं का दबदबा है। 58 टॉपरों में 44 छात्राएं और 14 छात्र हैं। मंगलवार को प्रेसवार्ता में कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने बताया कि समारोह में दो मानद उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (निपा), नई दिल्ली की कुलप...