रांची, फरवरी 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और रिम्स व रिनपास के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान आरयू के प्रभारी कुलपति डॉ डीके सिंह व वेलनेस सेंटर के निदेशक डॉ परवेज हसन उपस्थित थे। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मियों को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत प्रिवेंटिव केयर, प्रारंभिक जांच, काउंसिलिंग सेवाएं और आवश्यकतानुसार विशेष उपचार की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में रिनपास की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा, जबकि सामान्य और गंभीर चिकित्सा सेवाओं में रिम्स सहयोग प्रदान करेगा। विवि प्रशासन के अनुसार, यह साझेदारी न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि अनुसंधान और प्रशिक्षण ...