रांची, जुलाई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शोधार्थी अभिजीत कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) के हैरिस मैनचेस्टर कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किया। शोध-निर्देशक सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे के मार्गदर्शन में उन्होंने 22 जुलाई को संसाधन-आधारित विकास की मानवीय लागत एवं खनन-जनित विस्थापन : झारखंड के जादूगोड़ा यूरेनियम खदान और झरिया कोयला क्षेत्र का तुलनात्मक अध्ययन, विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डॉ मोहम्मद नेजामुद्दीन जुबेरी, डॉ केएन शाहदेव तथा डॉ विकास कुमार सहित विभाग के शिक्षकों ने अभिजीत कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की...