रांची, जनवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्‍वविद्यालय (आरयू) और नेशनल इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (निलेट) के बीच मंगलवार को प्रभारी कुलपति प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। कुलपति ने कहा कि इस एमओयू के तहत हमारे कॉलेजों में निलेट के केंद्र खोले जाएंगे, जहां निलेट अपने विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपलब्‍ध कराएगा और इसका लाभ आरयू के विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके तहत सरकार की ओर से तय काफी कम शुल्‍क में विद्यार्थी डिजिटल साक्षरता के साथ एनएसक्यूएफ अलाइन स्किल ट्रेनिंग कोर्स, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, संगोष्ठी, कार्यशाला और अतिथि व्याख्यान किए जाएंगे। डोरंडा कॉलेज में इस तरह का एक केद्र पहले से ही सफलतापूर्वक काम कर रहा है। आईक्यूएसी सभागार में इस एमओयू पर आर...