आरयू के योग शिविर में प्रतिभागियों को मिला स्वास्थ का संबल
रांची, मई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और स्कूल ऑफ योग की ओर से आयोजित 21 दिवसीय योग शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, चिकित्सकों व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान व स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। नियमित अभ्यास के परिणामस्वरूप प्रतिभागियों के स्वास्थ्य, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे योग शिविरों के आयोजन के प्रति अपनी सहमति व समर्थन व्यक्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.