आरयू के पीजी की कक्षाएं 20 से होंगी शुरू
रांची, जुलाई 14 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू करने की तिथि घोषित कर दी है। मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागों और वोकेशनल विभागों में 20 जुलाई से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे पहले दिन नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करें। इसके बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.