रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच के युवा व छात्र मामलों के प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने रांची विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति पर शनिवार को राज्यपाल के नाम लोक भवन में मांगपत्र सौंपा। इसमें विश्वविद्यालय में प्रशासनिक शिथिलता और अव्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य पर चिंता जताई गई। अभिषेक ने आरोप लगाया कि रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति लगभग तीन महीनों से विश्वविद्यालय मुख्यालय में नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। स्नातक व स्नातकोत्तर सत्र लगभग 2 से 2.5 वर्ष विलंब से संचालित हो रहे हैं। स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 प्रारंभ हुए लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.