रांची, नवम्बर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज महिला खो-खो टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार को जेएन कॉलेज, धुर्वा में हुई। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह थे। कुलपति ने टूर्नामेंट की शुरुआत करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे खेल भावना से खेलें, क्योंकि हार-जीत जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है। कुलपति ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के बाद रांची विश्वविद्यालय की महिला खो-खो टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा। कॉलेज की प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय ने इस टूर्नामेंट के आयोजन का दायित्व हमारे कॉलेज को देकर हमें गर्व का अवसर प्रदान किया है। इस दो दिवसीय टूर्नामेंट का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.