गंगापार, अगस्त 24 -- लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे अंडर ब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर उत्तर रेलवे ने संयुक्त स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर उम्मीद जगी है। इस संबंध में उत्तर रेलवे, मंडल कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ मंडल अभियंता-सी ने 21 अगस्त 2026 को प्रयागराज निवासी धीरज मौर्य को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 15सी पर स्थानीय जनहित को देखते हुए आरयूबी अथवा अंडरपास बनाए जाने की मांग संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस मांग के संबंध में संयुक्त स्थल निरीक्षण और आवश्यक जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। नि...