रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों में सोमवार को सत्र 2025-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, विभागीय अनुशासन, नियमित उपस्थिति और चरित्र निर्माण, जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- अनुशासन और नियमितता ही लाएगी शैक्षणिक उत्कृष्टता: डॉ. अबरारहिंदी विभाग: विद्यार्थियों को सरलता, शालीनता और सादगी अपनाने की प्रेरणा स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. हीरानंद प्रसाद ने की। उन्होंने विभाग के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से क्लीन कैंपस, ग्रीन कैंपस अभियान में सक्रिय भागीदार...