आरयू: लॉ के संविदा सहायक प्राध्यापक नियुक्ति का साक्षात्कार 6 को
रांची, जून 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में संविदा आधार पर सहायक प्राध्यापक (लॉ) पद के लिए आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्राप्त आवेदनों के आधार पर 6 जून को पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दिन दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन का आयोजन मोरहाबादी में इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज परिसर में किया गया है। यह भी पढ़ें- पैरा विधिक स्वयंसेवकों के चयन के लिए साक्षात्कार आठ जून से विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.