आरयू: बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 14 जुलाई से होगी
रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) परीक्षा, का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 22 जुलाई तक चलेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को नॉलेज एंड करिकुलम (पेपर-8) और 17 जुलाई को असेसमेंट फॉर लर्निंग (पेपर-9) की परीक्षा आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी। वहीं, 20 जुलाई को क्रिएटिंग एंड इन्क्लूसिव स्कूल (पेपर-10) और 22 जुलाई को पेडागॉजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट (पेपर-7 बी) की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं का समय दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित, अब 6 जुलाई को होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.