आरयू: पीएचडी नामांकन में कोर्सवर्क कर चुके छात्रों को मिलेगी छूट
रांची, सितम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विद्यार्थियों के विभिन्न अभ्यावेदनों पर विचार के लिए गठित समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में पीएचडी नामांकन, कोर्सवर्क और नेट की वैधता से जुड़े मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2026 में अंगीकृत पीएचडी विनियम-2022 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित की जाएगी। समिति ने निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में स्वीकृत पीएचडी सीटों के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों में नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके आधार पर मेधा सूची तैयार होगी और आगे की प्रवेश प्रक्रिया लागू पीएचडी विनियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। इससे पीएचडी नामांकन में सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.