रांची, मई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग के अंतर्गत संचालित एमसीए कोर्स के सत्र 2025-2027 में नामांकन के लिए 102 विद्यार्थियों की प्रथम चयन सूची जारी कर दी गई है, जिनमें दो बीपीएल हैं और 10 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में हैं। सूची रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ranchiuniversity.ac.in और rumathmca.org पर उपलब्ध है। इस सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 28 मई है। विद्यार्थी अंतिम तिथि तक सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:30 से शाम 5 तक नामांकन ले सकते हैं। प्रथम सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम है अगर वे निर्धारित तिथि तक नामांकन लेने में असफल रहते हैं, तो उसके बाद द्वितीय सूची जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू जानकारी के लिए एमसीए के...