आरब मास्टर फेयरवेल व भावना मिस फेयरवेल बनी
संभल, मार्च 29 -- शहर के चन्दौसी पब्लिक स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा कक्षा आठ के विद्यार्थियों के स्वागत के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय संचालिका मधुलिका सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। विभिन्न गेम्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठ के आरब गर्ग को मास्टर फेयर वेल एवं भावना को मिस फेयर वेल चुना गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सचिव विक्रम सिंह ने बच्चों को संदेश दिया कि विदाई अंत नहीं एक नया शुभारंभ होती है। भविष्य में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.