मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर। आरबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई और समेकित कैंसर सेवा कार्यक्रम सदर अस्पताल के तत्वावधान में शनिवार को कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज में हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने की। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अवंतिका राज ने 50 छात्राओं का कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट किया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में कैंसर की निःशुल्क जांच होती है। मनोचिकित्सक डॉ. रवियांश कुमार ने भी अपने विचार रखे। संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम ने किया। मौके पर डॉ. हेमा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ.पुतुल कुमारी, डॉ. अन्नू, डॉ. अरुणा, डॉ. कंचन, डॉ. अभय, डॉ. धनंजय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.