मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। प्राचार्य प्रो. मधु सिंह के द्वारा अंजीर एवं नींबू के पौधे लगाये गये। प्राध्यापकों व छात्राओं ने भी अलग-अलग किस्म के पौधे लगाये। इस मौके पर डॉ. रेणुबाला, डॉ. अकिता सिंह, डॉ. अफरोज, डॉ. धनंजय झा, डॉ. अनिमा सिंह, डॉ. विनिता, डॉ. नीलू झा, डॉ. मीनू मनोहर, डॉ. अन्नू कुमारी, डॉ. राजेश कुमार पंडित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...