मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज में बुधवार को शिक्षक संघ की बैठक महाविद्यालय संघ के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर राय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संघ में नए सदस्यों डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अरुणा, डॉ. राजेश पंडित, डॉ. धनंजय झा, डॉ. रूपम कुमारी का स्वागत किया गया। इसमें संघ की नियमित बैठक, परीक्षा और नामांकन संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर डॉ. चेतना वर्मा, डॉ.रेणुबाला, डॉ. अशोक कुमार निगम, डॉ. हेमा कुमारी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. अन्नू कुमारी, डॉ. अभय कुमार, डॉ. अफरोज आदि थे। यह भी पढ़ें- आरबीबीएम कॉलेज में छात्राओं को दी गई विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...