मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरबीबीएम कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस इकाई की तरफ से 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रामेश्वर राय ने बताया कि इसका मुख्य विषय जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है। यह अभियान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जन आंदोलन को मजबूत करता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार निगम ने कहा कि जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क का 85 प्रतिशत से अधिक विकास हो जाता है, जो समग्र पोषण संवेदनशील देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ. नीतू सिंह, डॉ. विनीता रानी, डॉ. नीलू ने भी पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. शिप्रा आनंद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.