मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला (आरबीबीएम) कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य डॉ. मधु सिंह के मार्गदर्शन में इंडक्शन मीट हुआ। कॉलेज के इतिहास विभाग में पीजी सेशन 2025-2027 के लिए हुए इस कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्राओं का प्राचार्य ने मीठा खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को नियमित क्लास करने, कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेने, अनुशासन का पालन करते हुए आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। शिक्षक डॉ. अशोक कुमार निगम ने इतिहास विषय के महत्व और स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए पीजी पाठ्यक्रम के बारे में बताया। डॉ. शिप्रा आनंद ने कहा कि छात्राएं क्लास में नियमित उपस्थित रहें और अनुशासन का पालन करें। इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...