मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज के इतिहास विभाग में बुधवार को पीजी सत्र 2023-2025 की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मिल्टन, निधि झा, सुप्रिया, रूपम, संगम, पूजा, प्रियंका, हेमलता, नेदा परवीन आदि छात्राओं को मिस फेयरवेल चुना गया। मौके पर प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार जीवन उपयोगी है। कॉलेज से जुड़े रहें, अपनी उपलब्धियों को साझा करें और आत्मनिर्भर बनें। इतिहास विभाग के शिक्षकों ने भी छात्राओं के साथ अपने जुड़ाव, लगाव को साझा किया। डॉ. चेतना वर्मा, डॉ. अशोक कुमार निगम, डॉ. शिप्रा आनंद ने किताबी ज्ञान के साथ अनुशासन, मेहनत, सच्चाई पर चलने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- दिव्यांशी मिस फेयरवेल, शीतल को खूबसूरत हंसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.