आरबीबीएम कॉलेज में छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आरबीबीएम कॉलेज में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में छात्राओं के लिए 'कंपनी सेक्रेटरी के रूप में कैरियर की संभावनाएं' विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई), पटना चैप्टर के चेयरमैन आलोक कुमार ने छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए।उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के क्षेत्र में रोजगार और कैरियर की संभावनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. मधु सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का सबसे प्रभावी माध्यम रोजगार है। मौके पर डॉ. रेणु बाला, डॉ. अफरोज, डॉ. अरुणा, डॉ. राजेश पंडित, डॉ. धनंजय झा, डॉ. नीलू, डॉ. विनीता रानी आदि थीं। यह भी पढ़ें- इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में वित्त शिक्षा पर कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.