आगरा, अप्रैल 26 -- डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से जूनियर टैलेंट लीग का आयोजन 27 अप्रैल से किया जाएगा। आयोजन सचिव बल्देव भटनागर ने बताया कि लीग का उद्घाटन मुकाबला अजीत सिंह अकादमी और आरबीएस क्रिकेट अकादमी के मध्य सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर शैलेन्द्र श्रीवास्तव व पूर्व आयकर अधिकारी व वरिष्ठ क्रिकेटर अतुल चतुर्वेदी करेंगे। टूर्नामेंट में आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। सभी मैच 30-30 ओवर के होंगे। सभी टीमों को दो पूल में रखा गया है। अकादमी के चेयरमैन डॉ. वीपी सिंह, अध्यक्ष डॉ. राजीव पचौरी ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर आने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आईपीएल में अंपायरिंग करते दिखेंगे यूपी के तनमय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...