हाथरस, फरवरी 28 -- मुरसान। शिक्षा की गुणवत्ता व शिक्षण कौशल को और अधिक आधुनिक तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक विशेष सीबीएसई सेमिनार आयोजन शनिवार को आरबीएस पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर रजनेश कुमार और प्रधानाचार्य राजेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सीबीएसई की ओर से विषय विशेषज्ञ और ट्रेनर के रूप में रिची खन्ना और आशीष चौहान पहुंचे। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नई शिक्षा नीति के नए मापदंडों और कक्षा को अधिक संवादात्मक बनाने के तरीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आज के समय में बच्चों को रटने की बजाय रचनात्मक और व्यवहारिक तरीके से पढ़ाना बेहद जरूरी है। इस सेमिनार में विद्यालय के समस्त स्टाफ और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रश्...